कोडरमा, मार्च 21 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । श्री माहुरी भवन में भव्य मां मथुरासिनी महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे इस तीन दिवसीय महोत्सव में समाज के सभी लोगों के साथ महिलाएं विशेष भूमिका निभाएंगी। महोत्सव के दौरान शोभायात्रा, पूजा-अर्चना, हवन, महाप्रसाद वितरण, महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को प्रातः 11:30 बजे श्री माहुरी भवन, गौरी शंकर मोहल्ला से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा झंडा चौक, स्टेशन रोड श्री हनुमान मंदिर, पुनः झंडा चौक, ओवरब्रिज होते हुए नया पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित श्री गुरु प्रसाद आश्रम पहुंचेगी, जहां मां मथुरासिनी की विशेष पूजा-अर्चना होगी। पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाएगा और फिर यात्रा पुनः श्री माहुरी भवन लौटेगी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.