देवरिया, मार्च 27 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पटेल नगर में डीह बाबा प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा चार दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को शोभा यात्रा के साथ हुआ। तंत्र पूजा के बाद नगर में शोभा यात्रा निकाली। हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा और जयकारे से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। डीह बाबा स्थल से हनुमानगढ़ी होते हुए मेन चौक, बस स्टैंड, नीलकंठ मंदिर होते हुए डीह स्थान पहुंची। सिरपत यादव और अमरजीत यादव ने तंत्र पूजा की। आचार्य हिदयानन्द पांडेय, राकेश तिवारी, शुभम पांडेय, गोपाल उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा स्थापित कराई। 29 मार्च हवन व भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा। इस दौरान प्रदीप गुप्ता, सुदामा वर्मा, मनोज गुप्ता, देवता गोड़िया, जय राम चौहान राजेश मोदनवाल ,अजय गुप्ता रतन सोनकर, अंजनी पांडेय, शिवम निषाद, संजय मद्धेशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.