लखीसराय, नवम्बर 15 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर सदर अस्पताल में दिसंबर 2023 में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान दो रुपए में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की योजना को दो वर्ष बाद भी अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है। सदर अस्पताल के लेबर एवं महिला वार्ड में लगाए गए ऑटोमेटिक सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन महज शोभा की वस्तु बना हुआ है। अस्पताल प्रबंधन व कुछ स्वास्थ्य कर्मी को छोड़ दे तो अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी को भी मैन्युअल सेनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीन के बारे में विशेष जानकारी नहीं है। आम महिला या अन्य की तो बात दूर है। महिला मरीज जिन्हें सेनेटरी वेंडिंग मशीन से लाभान्वित होना है या अन्य स्वास्थ्य कर्मी मशीन को मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड उपयोग करने को लेकर जागरूकता सामग्री समझ रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.