चक्रधरपुर, फरवरी 9 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी गांव में लगे सोलर लाइट शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। ग्रामीणों की मानें तो यह लाइट लगने के कुछ माह बाद ही खराब हो गया था। ग्रामीणों द्वारा इसकी कई बार शिकायत की गई। लेकिन इसके बाद भी लाइट की मरम्मती नहीं की गई। जिस कारण शाम डलते ही गांव की सड़कें सुनसान हो जाती है। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। साथ ही गांव में सोलर लाईट खराब होने से चोरी के साथ-साथ सांप, बिच्छू का भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने खराब पड़े सोलर लाईट की मरम्मति कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.