चक्रधरपुर, फरवरी 8 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोडी गांव में लगे सोलर लाइट शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। ग्रामीणों की मानें तो यह लाइट लगने के कुछ माह बाद ही खराब हो गया था। ग्रामीणों द्वारा इसकी कई बार शिकायत की गई। लेकिन इसके बाद भी लाइट की मरम्मती नहीं की गई। जिस कारण शाम डलते ही गांव के चौक चौराहे अंधेरे हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव में लगे सभी खराब पड़े सोलर लाइट की मरम्मत करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...