अलीगढ़, सितम्बर 18 -- अलीगढ़। महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी के द्वारा गुरुवार को महेंद्र नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मोक्ष धाम में पौधरोपण किया गया। शुभारंभ कमेटी के संस्थापक श्योराज जीवन ने किया। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर से 7 अक्टूबर तक महर्षि वाल्मीकि प्रकोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस क्रम में पौधरोपण किया गया। मोक्ष धाम में वाल्मीकि रत्न, वाल्मीकि शिरोमणि जिया लाल जीवन के नाम से बनाई गई बगीची में उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की गईं। इसके बाद सभी वाल्मीकि शोभा यात्रा कमेटी के पदाधिकारियों को पगड़ी, मालाएं पहना कर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज जीवन ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा भव्य और विशाल निकलेगी। अध्यक्ष चमन पहलवान ने कहा कि आज 19 सितंबर को वाल्मीकि बस्ती सराय हकीम में विचार गोष्ठी...