गोंडा, फरवरी 18 -- अलावल देवरिया, संवाददाता। विकासखंड मुजेहना के ग्राम पंचायत पंडित परसिया के ग्राम कंसड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा के तहत आयोजकों ने बुधवार को शोभायात्रा निकालने की तैयारी की थी। पुलिस-प्रशासन ने दलबल के साथ पहुंचकर यात्रा निकालने पर रोक लगा दी। प्रशासन के इस रवैये से आक्रोशित लोगों ने मंदिर परिसर में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया है। इस संबंध में मोतीगंज के एसओ अरविंद यादव ने शोभायात्रा निकालने के लिए एसडीएम ने मंजूरी नहीं ली गई थी। कांसड़ा गांव में स्थित कटेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में बीते नौ फरवरी से शिव महापुराण महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। इसका समापन 19 फरवरी गुरुवार को होना था। आयोजकों का कहना है कि पूर्व योजना अनुसार 15 फरवरी को 26 को शिव बारात बारात निकलने की योजना थी। पुलिस प...