संभल, मई 13 -- भारतीय बौद्ध संस्कार संघ के तत्वावधान में शहर में भगवान बुद्ध की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। कैथल गेट स्थित सिद्धार्थ बौद्ध बिहार पर भंते धम्म विमल ने बुद्ध वंदना कराई। इसकके बाद अतिथियों ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में बैंड भगवान गुद्ध का गुणगान करते चल रहे थे। इसके बाद स्लोगन लिखी पटिटकाएं युवक लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में कमल के फूल पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा की झांकी, सम्राट अशोक की झांकी के बाद सिंहासन पर तथागत बुद्ध की पीतल की प्रतिमा शामिल थी। इसके अलावा युवतियां झांकी के आगे बुद्धगीत गाती चल रही थी। इस दौरान भंते ने बुद्ध पूर्णिमा के बारे में बताया कि वैशाख पूर्णिमा के ही दिन तथागत बुद्ध का जन्म हुआ और आज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.