रुडकी, फरवरी 1 -- ग्राम गोपालपुर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती पर श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह मंदिर प्रांगण में विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया। इसके बाद गुरु रविदास महाराज के पवित्र झंडे की पूरे गांव में परिक्रमा कराई गई। झंडा गांव के प्रमुख मार्गों से होता हुआ दोबारा मंदिर परिसर में पहुंचा, जहां पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में बैंड-बाजे और डीजे की धुनों के साथ गुरु रविदास महाराज की भव्य झांकी निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु गुरु रविदास महाराज की जय के जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय में हो गया। जगह-जगह श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.