बरेली, अक्टूबर 4 -- बरेली। श्री रानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति की 458वें रामलीला मंचन में शुक्रवार को गुलाब नगर रानी साहब का फाटक से श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। कमेटी ने भगवान के स्वरूपों की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने भक्तों का मन मोहा। लोगों ने शोभायात्रा के साथ चल रहे शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, दुर्गा माता, गणपति समेत अन्य भगवान के स्वरूपों पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। रानी साहब का फाटक से शुरू यात्रा गुलाब नगर, गौरी शंकर मंदिर, चाहबाई, बानखाना, एक मिनार मस्जिद, चौधरी तालाब, गढ़ी चौकी से रानी साहब का फाटक पहुंचकर समाप्त हुई। देर शाम राम भरत मिलाप लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा, उपाध्यक्ष हरीश शुक्ला, घनश्याम मिश्रा, प्रदीप बाजपेयी, महामंत्री शिव नारायण दीक्षित, महाप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.