प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री गुरु सिंह सभा खुल्दाबाद से शुरू हुई यात्रा में जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल गूंजा। बहुरंगी पुष्पों से सजी पालकी में पर विराजित श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर लोगों ने श्रद्धा, उल्लास से शीश नमन कर आशीष प्राप्त किया। पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा से शुरू हुई शोभायात्रा में सेवादार पथ की साफ-सफाई करते हुए चल रहे थे। पंजाब के अंतरराष्ट्रीय गतका समूह वीर खालसा ग्रुप के कलाकारों ने मार्शल आर्ट का जोशपूर्ण प्रदर्शन का दर्शकों को रोमांचित कर दिया। श्री गुरुतेग बहादुर सिंह खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बैंड धुन के साथ यात्रा की शोभा बढ़ाई। साथ ही रक्तदान, पर्यावरण सरंक्षण, जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों ...