प्रयागराज, अप्रैल 6 -- रामनवमी के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति दारागंज की ओर से भव्यता के साथ शोभायात्रा निकाली गई। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव यमुना पुरी, निरंजनी अखाड़े के रामसेवक गिरि व मेयर गणेश केसरवानी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभु श्रीराम का पूजन-अर्चन करके उनकी आरती उतारी। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़े, ध्वज-पताका के बीच जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम और सियावर रामचंद्र की जय गूंजता रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ राधा रमण इंटर कॉलेज के पास से हुआ। भगवान गणेश, मां दुर्गा, मां काली, भगवान भोलेनाथ, मां गंगा, रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता व राम दरबार की झांकियां आकर्षित करती रहीं। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। प्रभु श्रीराम का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने के लिए होड़ रही। समिति के संस्थापक प्रकाश चंद्र वैश्य ने कहा कि युवा पीढ़ी को प्रभु...