संभल, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के पर्व पर शहर में रविवार शाम शिव बारात शोभायात्रा का शुभारंभ सरथल चौकी से किया गया। ढोल-नगाड़ों, बैंड बाजे और 'बम-बम भोले' के जयकारों के बीच श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा पुराना टेलीफोन एक्सचेंज, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा से होते हुए भगत सिंह की प्रतिमा के पास से गुजरी और हल्लू सराय पहुंची। इसके बाद बड़ा शिव मंदिर, पंचायत घर और चामुंडा मंदिर होते हुए वापस छोटे शिव मंदिर पर समाप्त हुई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान शिव का स्वागत किया। शिव बारात का आकर्षक केंद्र क्षत्रिय समाज का अखाड़ा रहा। जिसमें युवा करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गए। रथ में सवार भगवान शंकर और आकर्षक झांकियों ने भी सभी का ध्यान खींचा। रात करीब 12 बजे छोटे शिव मंदिर में भगवान शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.