बिजनौर, सितम्बर 10 -- श्री किशोरी जू कृपा कथा समिति के तत्वावधान में काकरान वाटिका बिजनौर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन हो रहा है। कथा शुभारंभ से पूर्व गोल शिव मंदिर से काकरान वाटिका तक शाही शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा बाजे-गाजे,फूलों की बारिश और मधुर भजनों के साथ कथा स्थल पहुँची। मंगलवार को शोभायात्रा में सबसे आगे कथा व्यास अरविन्द किशोर शरण महाराज चल रहे थे। मुख्य यजमान आशीष कुमार शर्मा, डॉ०मोहित शर्मा ने भागवत पूजन के साथ ही शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। सर पर कलश लेकर महिलायें सबसे आगे चल रही थी। संगीत की धुन पर सभी भक्त झूम रहे थे। भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ शोभा यात्रा आगे बढ़ रही थी। जिस पर रास्ते में खड़े भक्तजन फूलों की वर्षा कर रहे थे। कथा का प्रारंभ 10 सितंबर से दोपहर 2:30 बजे से काकरान वाटिका...