अंबेडकर नगर, नवम्बर 4 -- टांडा, संवाददाता। आर्य समाज टांडा द्वारा महर्षि दयानन्द सरस्वती की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 134वां वार्षिकोत्सव की शुरुआत की गई है। पहले दिन श्रद्धा और भव्यता के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। शोभा यात्रा की शुरुआत टांडा आर्य समाज के प्रधान आनंद कुमार आर्य के नेतृत्व में मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज विद्यालय से हुई। शोभायात्रा ने नगर का भ्रमण किया। इस दौरान महर्षि दयानंद सरस्वती के गान से पूरा नगर गूंजता रहा। मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं डीएवी एकेडमी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कई आकर्षक झांकी भी शोभायात्रा में निकाली। उत्साहपूर्वक निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह टांडा वासियों ने स्वागत भी किया। शोभा यात्रा में देशभर से प्रसिद्ध वैदिक विद्वान, आचार्य और भजनोपदेशक अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.