सहारनपुर, फरवरी 4 -- संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकालने को लेकर गांव पिठौरी में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दो दिनों से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। बुधवार को गांव में जा रहे भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम को भी पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। बतादें कि कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पिठौरी में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर शोभायात्रा निकालने को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों की माने तो इस गांव में कभी शोभायात्रा नहीं निकाली गई, बावजूद इसके इस बार परमिशन जारी कर दी गई। ग्रामीणों ने आला अफसरों को इसकी शिकायत की तो परमिशन रद्द कर दी गई। जिसके बाद शोभायात्रा निकालने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर कोतवाली बेहट सहित कई थानों की पुलिस और पीएसी बल पहुंचा। बुधवार को भीम आर्मी जय भीम संगठन के ...