अमरोहा, अक्टूबर 9 -- केंद्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के प्रदेश कोर्डिनेटर संतोष कुमार के नेतृत्व में बुधवार को गांव बरखेडा सादात में शोभायात्रा निकाली गई। भगवा झंडा फहराकर धूमधाम से भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव मनाया गया। प्रदेश कोर्डिनेटर ने कहा की वाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने पर वाल्मीकि समाज के लोग प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की सरकार से मांग की। इस दौरान विहिप जिला उपाध्यक्ष डा.संजय, गोविंदराम, गोपीराम, हरपाल सिंह, महेश सिंह, प्रिंस, आकाश, गौरव, हिमालय, तन्नु, अजय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.