बागपत, अक्टूबर 2 -- शारदीय नवरात्र की धूम देवी मंदिरों में भले ही नवमी को सम्पन्न हो गयी, लेकिन दुर्गा पूजा पंडालों में विजय दशमी पर देवी मां की पूजा-अर्चना और उनके दर्शनों के लिए भारी भीड़ रही। यहां चल रहे अनुष्ठानों के सम्पन्न होने के बाद माता की प्रतिमा को धूमधाम से विसर्जित किया गया। घरों में विराजमान सांझी प्रतिमाएं भी विसर्जित की गई। जिलेभर में 20 से अधिक स्थानों पर देवी मां की प्रतिमाएं स्थापित की गयी थीं। देवी पंडालों में पिछले नौ दिनों से उत्सव-महोत्सव और विशेष अनुष्ठानों की धूम मची हुई थी। पंडालों में माता दुर्गा, गणेश, कार्तिकेय, लक्ष्मी, सरस्वती आदि की प्रतिमाएं स्थापित की गयी थीं। विजय दशमी पर गुरुवार को पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पूजन-अर्चन के बाद प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला दोपहर से प्रारंभ हो गया। बागपत शहर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.