सासाराम, दिसम्बर 30 -- सासाराम, नगर संवाददाता। गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर नकाली गई शोभायात्रा का सोमवार शाम कई स्थानों पर स्वागत किया गया। अड्डा रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर के पास युनाइटेड वैश्य पैंथर, वैश्य एकता परिवार के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओ के साथ पंज प्यारे व अन्य लोगों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...