रांची, अप्रैल 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री महावीर मंडल बरियातू क्षेत्र की ओर से ढोल-नगाड़े, महावीरी पताका और अस्त्र चालन के साथ रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। बड़गाईं मुख्य अखाड़ा से निकली शोभायात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष राजकिशोर, मंत्री प्रकाश चंद्र सिन्हा ने किया। शोभायात्रा बरियातू यूनिवर्सिटी कॉलोनी, बिजली ऑफिस, शिव मंदिर चौक पर जोड़ा तालाब से निकलने वाले जुलूस और मेडिकल कॉलोनी, नया टोली शिव दुर्गा मंदिर से निकले जुलूस के साथ रिम्स चौक पहुंची। यहां पर मिलन क्लब, तेतर टोली, सरहुल नगर के राम भक्त मुख्य शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके बाद शोभायात्रा तपोवन मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सुनील शर्मा, सुनील कुमार बॉबी, बड़गांईं के डॉ वीरेंद्र साहू, जीवाधन प्रसाद व अन्य शामिल हुए।...