पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में गुरुवार को बजरंगबली मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं व युवतियों की ओर से कलश शोभायात्रा निकाली गयी। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई और परमानंदपुर गांव, महेंद्रपुर काली स्थान, महेंद्रपुर चौक होते हुए महराजपुर स्थान पोखर महेंद्रपुर पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करते हुए कलश में जल भरा गया। उसके बाद कलश शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां विधि-विधान के साथ कलश को स्थापित किया गया। कलश शोभायात्रा के दौरान जय श्रीराम की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में तब्दील हो गया। आयोजक राजकुमार मंडल ने बताया कि 60 घंटे का हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.