सहारनपुर, फरवरी 1 -- सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संत रविदास जयंती को लेकर निकलने वाले शोभायात्राओं और सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा अफवाहों पर ध्यान न दें और परंपरागत तरीके से जयंती से मनाए। इसके साथ ही निर्देश दिए कि जिन इलाकों से शोभायात्राएं निकलती है, उनको पूरी तरह गड्ढा मुक्त किया जाए। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसएसपी और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द को बनाये रखते हुए परम्परागत तरीके से जयंती मनाएं। सहारनपुर हमेशा आपसी भाईचारा व गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। सभी धर्म शांति का संदेश देते हैं। अगर कहीं पर कोई समस्या या विवाद है तो जिला प्रशासन को अवगत कराएं। समय रहते ही समस्या का उचित निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सड़कों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.