प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 4 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राजमार्ग पर स्थित बाजारों के साथ चौक चौराहों को जगमग करने के लिए राजमार्ग किनारे स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट लगाए गए। महाकुम्भ के दौरान ही इन स्ट्रीट लाइट को चालू करने की तैयारी थी। लेकिन अब तक इसे चालू नहीं किया जा सका। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित बाजारों को जगमग करने के लिए एनएचएआई ने राजमार्ग किनारे स्ट्रीट लाइट व चौक चौराहों पर हाईमास्ट लगवाने शुरू किए। सरकार की मंशा थी कि महाकुंभ के दौरान ही राजमार्ग की बाजारों को जगमग किया जाएगा। इसके लिए स्ट्रीट लाइट के साथ-साथ हाईमास्टों को लगाने का काम भी तेजी से किया गया। लेकिन लाइटों के लगने के बाद काम ठप हो गया। राजमार्ग पर जिले की सीमा पर स्थित बाजार रानीगंज कैथौला से लेकर वाराणसी की तरफ बैरमपुर तक लगी स्ट्रीट लाइटें अभी भी बंद रहती हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.