दरभंगा, फरवरी 15 -- दरभंगा। मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में युवा सुरक्षाकर्मी शिवम के असामयिक निधन पर शनिवार को शोकसभा की गई। शिवम पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। निदेशक प्रो. सुरेंद्र प्रसाद सुमन, पांडुलिपि विभागाध्यक्ष नेती कामती, कर्मी रामविलास यादव, अर्जुन कुमार, मदन मोहन मंडल, हरिशंकर कुमार, अनिल कुमार कर्ण, कृष्णकांत झा, अनिल कुमार यादव, समीर, प्रमोद यादव आदि ने मौन रख दिवंगत कर्मी को श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...