आरा, दिसम्बर 19 -- आरा, निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पीजी लोक प्रशासन विभाग में शोध पर परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शोध कार्य के विभिन्न आयामों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश सिंह ने की। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. उमेश कुमार एवं डॉ. रमेश कुमार ने शोध एवं लोक प्रशासन की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए बताया कि यह प्रोग्राम नए शोधकर्ताओं को उनके शोध जीवन, विश्वविद्यालय के नियमों और आवश्यक टूल्स से परिचित कराने के लिए आयोजित किया गया है।इसका मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय की नीतियों को समझना, इसमें आपको शोध की समयसीमा, छुट्टियों के नियम, और थीसिस जमा करने की प्रक्रिया के बारे में जानना था। संचालन डॉ. आमिर महमूद ने किया। मौके पर अमरजीत कुमार, श्वेता कुमारी, बबलू कुमार, अमित क...