प्रयागराज, फरवरी 18 -- जगत तारन महिला महाविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से बुधवार को 'भारतीय ज्ञान प्रणाली के संदर्भ में सतत विकास के लिए शिक्षा' पर विशिष्ट व्याख्यान और अंतरमहाविद्यालयी शोधपत्र प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता कराई गई। शोध पत्र प्रस्तुति में जगत तारन की प्रिया झा ने प्रथम, सीएमपी डिग्री कॉलेज की सृष्टि दुबे ने द्वितीय, केपी ट्रेनिंग कॉलेज के शिवाकांत तिवारी ने तृतीय व जगत तारन की ही सलोनी मिश्रा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्य वक्ता मुक्त विश्वविद्यालय के प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय व प्राचार्या प्रो. आशिमा घोष ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। स्वागत प्रो. काजल देब ने किया। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आशीष मिश्र ने किया। कार्यक्रम में डॉ. माधुरी राठौर, डॉ. अनुज कुमार वर्मा, डॉ. ऐश्वर्या, डॉ. स्तुति श्रीवास्तव आदि उपस्...