पूर्णिया, जनवरी 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को शोधार्थियों के एक शिष्टमंडल ने विश्वविद्यालय के रिसर्च सेल इंचार्ज से मुलाकात की और विश्वविद्यालय में शोध के कार्य को बढ़ावा देने की ओर ध्यान आकृष्ट आकृष्ट कराया। मौके पर शिष्टमंडल ने विषयवार एवं विभाग के स्तर पर सेमिनार एवं संगोष्ठी का आयोजन करने की मांग मुखर की। साथ ही शोध प्रकाशन की प्रक्रिया और विभिन्न शोध पत्रिका रिसर्च सेंटर में उपलब्ध कराने की आवश्यकता शिष्टमंडल ने जताई। इसके साथ ही शोधार्थियों को पहचान पत्र निर्गत नहीं किये जाने से शोधार्थियों को हो रही परेशानियों से भी अवगत कराया। -शोधार्थियों का परिचय पत्र अविलंब निर्गत करने की मांग : -पूर्णिया विश्वविद्यालय के रिसर्च सेल इंचार्ज सुमित सिंघा से एक शिष्टमं...