रांची, दिसम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन गुरुवार को हुआ। कार्यशाला एप्लाइड रिसर्च विषय पर आधारित थी। अंतिम दिन कई तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इसमें डॉ. मीरा जायसवाल ने एसपीएसएस सॉफ्टवेयर के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह सॉफ्टवेयर डेटा एनालिसिस में सहायता करता है और शोध कार्य को सरल बनाता है। विद्यार्थियों ने इसके विभिन्न प्रयोगों के बारे में सीखा। वहीं, डॉ. आईके चौधरी ने इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न विषयों को एक साथ समाहित कर शोध कार्य को किस प्रकार अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...