वाराणसी, फरवरी 22 -- बड़ागांव संवाद। विकसित भारत का सपना तभी सच होगा जब अकादमिक शोध और नवोन्मेष का लाभ किसानों और ग्रामीण युवाओं को मिले। ये बातें रविवार को श्री बलदेव पीजी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का दूसरे दिन यूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कही। कॉलेज के भूगोल विभाग और भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की ओर से आयोजित दो दिनी सेमिनार के दूसरे और अंतिम विशिष्ट सत्र को संबोधित करते हुए प्रो. सिंह ने कहा कि भूगोल विषय हमें मिट्टी और स्थानीय संसाधनों से जुड़ना सिखाता है। विशिष्ट अतिथि, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान विद्याशाखा के प्रभारी प्रो. संजय सिंह ने बताया कि आधुनिक भौगोलिक तकनीकों पर प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता मलिकपुरा पीजी कॉलेज (गाजीपु...