गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्री स्तर पर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाईलैंड की शिनावात्रा यूनिवर्सिटी के साथ पांच वर्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह ऐतिहासिक समझौता भारत और थाईलैंड के बीच शैक्षणिक सहयोग, संयुक्त शोध तथा अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक पहलों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस एमओयू के तहत छात्र एवं शिक्षक विनिमय कार्यक्रम, विज्ञान, मानविकी एवं विधि जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध परियोजनाएं, विशेषीकृत शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का विकास तथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, संगोष्ठियों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। परास्नातक एवं शोधार्थियों के मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समझौते के तहत शिनावात्रा यूनिवर्सिटी थाईलैंड में डीडीयू क...