नैनीताल, दिसम्बर 6 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर में 'साइंस डायरेक्ट के एआई टूल माध्यम से शोध प्रभाव को सुदृढ़ बनाना' विषय पर शनिवार को ऑनलाइन सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें शोधार्थियों को एआई टूल के प्रयोग की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता एल्सवियर (दक्षिण एशिया) के वरिष्ठ खाता प्रबंधक अमित श्रीवास्तव और एल्सवियर के ग्राहक सफलता प्रबंधक डॉ. नितिन घोषाल ने शोधार्थियों को शोध प्रकाशन और उनके प्रचार प्रसार की बारीकियों से अवगत कराया। साइंस डायरेक्ट की उपयोगिता के साथ साहित्य को सर्च करने, साइटेशन, शोध कार्य कोड करने की जानकारी भी दी। इस दौरान ऑनलाइन माध्यम से प्रो. चित्रा पांडे, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. गीता तिवारी, डॉ. संतोष उपाध्याय, डॉ. पैनी जोशी, प्रो. वीना पांडे, प्रो. अर्चना नेगी शाह, प्रो. नीता जोशी, डॉ. महेश चंद्र आर्या, डॉ. गिरीश खर्कवाल, ड...