बरेली, जनवरी 17 -- डायनेमिक एजुकेशनल रिसर्च सोसाइटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श करना रहा। सदस्यों ने शैक्षणिक शोध, नवाचार और उच्च शिक्षा के विकास हेतु ऐसे सम्मेलनों की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस संबंध में सोसाइटी के निदेशक डॉ. संजय पाल से मार्गदर्शन एवं अनुमति प्राप्त की जाएगी। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. संजय पाल के नेतृत्व में सोसाइटी एक सफल सम्मेलन आयोजित कर शोधार्थियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को लाभान्वित करेगी। डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी, डॉ. सत्यवीर चौधरी, दीपमाला, सोमवीर, रामपाल चक्रधारी, दिव्या, ओमेंद्र पाल, शंकरपाल, नितिन सक्सेना, सुरजीत कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.