मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शोधगंगा पर रिसर्च अपलोड करने में बीआरए बिहार विवि फिसड्डी साबित हुआ है। पोर्टल पर रिसर्च अपलोड नहीं करने के कारण बीते डेढ़ साल में ही बीआरएबीयू देशभर के टॉप टेन विवि की सूची से बाहर हो गया है। वर्ष 2024 के जून महीने तक बीआरएबीयू शोधगंगा पर रिसर्च अपलोड करने में टॉप टेन विवि में शामिल था। विश्वविद्यालयों के लिए छात्रों के सभी शोध को प्लेगरिज्म जांच के बाद शोधगंगा पर अपलोड करना जरूरी है। शोधगंगा पोर्टल के मुख्य पेज पर लगी टॉप टेन की सूची में बीआरएबीयू का नाम था, लेकिन रिसर्च के ऑनलाइन नहीं होने से विवि अब सूची से बाहर हो गया है। सभी विश्वविद्यालय को अपने यहां हुए शोध को शोधगंगा पर अपलोड करना होता है ताकि शोध की चोरी नहीं हो सके। बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.