औरंगाबाद, फरवरी 13 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर में जनहित मंच की ओर से पुराना शहर स्थित जोड़ा मंदिर परिसर में शोक सभा आयोजित कर मंच के सदस्य अजय पांडेय की माता कुसुम कांति देवी के निधन पर संवेदना व्यक्त की गई। उपस्थित लोगों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके व्यक्तित्व और धार्मिक प्रवृत्ति को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन सादगी, आस्था और सामाजिक सद्भाव का उदाहरण रहा।सभा में मंच के अध्यक्ष श्रीनिवास, कोषाध्यक्ष ब्रजेश पाठक, वार्ड पार्षद दिनेश प्रसाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार, प्रशांत कुमार तांती, अजय कुमार सिंह, विश्वनाथ पांडेय, सुनील कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...