रामगढ़, नवम्बर 28 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन हुआ। जिसमें दो मिनट का मौन रख कर एबीडीएम के संरक्षक सह रिटायर सीसीएल कर्मी खेमलाल बैठा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। युवा जदयू सह एबीडीएम के जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक ने कहा खेमलाल बैठा के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने में जतरू बैठा, अर्जुन रजक, नंदलाल रजक, अनिल रजक, गणेश रजक, राजू रजक आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...