सासाराम, फरवरी 4 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यसमिति सदस्य व जिले के पूर्व प्रधान सचिव रामाशिष तिवारी के आसामयिक निधन पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में बुधवार को राष्ट्रीय मध्य विद्यालय डेहरी में में शोक सभा आयेाजित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रधान सचिव अखिलेश्वर कुमार सिंह ने की। सभा को सभा संबोधित करते हुए संघ के प्रधान सचिव ने कहा कि रामाशिष तिवारी के निधन से शिक्षकों में शोक व्याप्त है। संघ के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। कहा कि वे शिक्षकों के हितौषी थे। शिक्षकों की समस्या के निरकरण के लिए वे हमेशा तैयार रहते थे। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उप प्रधान सचिव राजीव रं...