शामली, मार्च 31 -- 9 दिन पहले कैराना की बेटी व उसके तीन बच्चों की पति ने ही गोली मार कर हत्या कर दी थी। वही सपा विधायक नाहिद हसन मृतका के भाई के घर पहुंचे तथा संवेदना व्यक्त की। नगर के तीतरवाडा चुंगी निवासी रजनीश की बहन नेहा व उसके तीन बच्चों दिव्यांश, शिवांश व श्रद्धा को गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेडा में नेहा के पति योगेश ने पिस्टल से गाली मार दी थी। तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि नेहा की एक दिन बाद चंडीगढ के पीजीआई हास्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वही शनिवार शाम सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन तीतरवाडा चुंगी के पास रजनीश के आवास पर पहुंचे तथा नेहा व उसके बच्चों की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.