मैनपुरी, नवम्बर 2 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम उधन्ना में शोक व्यक्त कर लौट रहे ग्रामप्रधान पर दबंगों ने हमला कर दिया। रात 10 बजे के लगभग हुई इस घटना में प्रधान और उसके साथी के साथ मारपीट की गई। प्रधान से 5500 की नकदी और पैन ड्राइव लूट ले गए। पीड़ित प्रधान ने आरोपियों से हत्या की आशंका जताई। उधर मामले में तीन दिन पहले प्रधान पक्ष से भी दूसरे पक्ष के एक युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आयी है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। गांगसी के ग्रामप्रधान यतींद्र कुमार ने दन्नाहार पुलिस केा तहरीर दी। बताया कि दो नवंबर की रात 10 बजे वह बाइक से संजीव पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी उधन्ना के साथ सौदान सिंह की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त कर लौट रहा था। तभी रास्ते में रामकेश के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे रामकेश पुत्र कलक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.