चतरा, जनवरी 27 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव निवासी निर्मल राणा की 15 वर्षीय पुत्री मुन्नी कुमारी उर्फ रानू कुमारी की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल पीड़ित परिवार से सोमवार को मिलने उनके आवास पहुंचे। विधायक ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक कुमार उज्जवल ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे इस मामले में परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.