समस्तीपुर, जून 17 -- दलसिंहसराय। सड़क हादसे में कमरांव निवासी मो. ईनामुल हक एवं उनके पुत्र की मौत से शोक में डूबे परिजनों से मिलकर विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने ढ़ाढस बंधाया। एनएच 28 पर 14 जून को बसढिया में बाइक सवार पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत पर शोक संवेदना प्रकट करते हुये विधायक ने परिजनों को मदद का भरोसा दिया। वहीं आश्रितों को मुआवजा राशि का भुगतान करने की दिशा में प्रशासन से कार्रवाई का अनुरोध किया। इस अवसर पर सीपीएम की नीलम देवी, कुन्दन पासवान, मो. इंतखाब, संजय कुमार, शुभकरण राय, नवनित कुमार सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.