अररिया, जनवरी 7 -- जोकीहाट, एक संवाददाता । प्रशिक्षण लेने फारबिसगंज गए उमवि बोड़ैल में पदस्थापित शिक्षक दिनेश कुमार की अचानक आई हर्ट अटैक से हुई मौत से प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों में शोक की लहर दौर गई। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण पर फिलहाल रोक लगाने की मांग भी शिक्षकों में उठाई जा रही है। इनके निधन पर महलगांव सीआरसी में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सीआरसीसी इजहार अहमद ने की। जबकि कार्यक्रम की संचालन सीआरसी संचालक संजय कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...