जामताड़ा, अगस्त 8 -- शोकसभा आयोजित कर ग्राम प्रधानों ने दिवंगत दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि कुंडहित, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद कुंडहित क्षेत्र में शोक सभाओं के आयोजन का सिलसिला जारी है। गुरुवार को मुख्यालय स्थित अंचल सभागार में राजस्व ग्राम प्रधान संघ द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभाओं के दौरान सभी ने गुरुजी उर्फ शिबू सोरेन के निधन पर दुख प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर प्रधानो ने कहा कि झारखंड के जननेता शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी की कमी हमेशा खलेगी। उनके जाने से जो स्थान रिक्त हुआ है वह कभी नहीं पाएगा। झारखंड ने अपने प्रणेता, अपने अभिभावक को खो दिया है। मौके पर प्रखंड के विभिन्न गांव से आए राजस्व ग्राम प्रधानगण उपस्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.