नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, का. सं.। लालकिले के पास धमाके से जुड़े मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को आरोपी शोएब और डॉक्टर नसीर बिलाल मल्ला की एनआईए हिरासत चार दिन और बढ़ा दी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। फरीदाबाद निवासी शोएब की दस दिन की हिरासत अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के रहने वाले डॉक्टर नसीर बिलाल की सात दिन की हिरासत भी सोमवार को समाप्त हो गई थी। एनआईए की मांग पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना की कोर्ट ने हिरासत अवधि बढ़ाने का आदेश दिया। यह मामला 10 नवंबर को लालकिले के पास हुए धमाके से जुड़ा है। एनआईए का आरोप है कि शोएब ने उमर-उन-नबी को हमले से पहले ठिकाना और अन्य लॉजिस्टिक मदद दी थी। वहीं, डॉक्टर नसीर पर भी उमर को श...