मेरठ, फरवरी 13 -- सरधना गुरुवार दोपहर सरधना गंगनहर पुल पर उस समस हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपने चप्पल व शॉल पुल पर रखे और नहर में छलांग लगा दी। युवक दो बार पानी के ऊपर आया और फिर डूब गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शॉल व कपड़े कब्जे में लिए और जांच में जुट गई। लोगों ने बताया कि दोपहर में एक युवक सरधना की तरफ से आया और पुल के ऊपर बैठ गया। काफी देर तक वह पुल पर बैठा रहा और फिर उसने अपने चप्पल व शॉल पुल पर रखी और नहर में छलांग लगा दी। यह नजारा देख आसपास मौजूद रहे लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक युवक नहर में समा चुका था। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शॉल व चप्पल कब्जे में लिए और युवक की जानकारी जुटाने में लग गई। लोगों ने बताया कि नहर में कूदने वाले य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.