मधुबनी, फरवरी 22 -- हरलाखी। उमगांव बाजार चौक स्थित हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से करीब 40 लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना रविवार सुबह चार बजे की बताई गई है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित दुकानदार रिजवान आलम शनिवार की शाम दुकान बंद कर अपने गांव सोठगांव चला गया। सुबह चार बजे के करीब स्थानीय लोगों ने दुकान में आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद दुकानदार अपने स्वजन के साथ दुकान के नजदीक पहुंचा तो आग की लपटें बाहर निकल रही थी। दुकानदार ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस व अग्निशमन की दो गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिससे आसपास की दुकानों को आग की लपटों से बचाया जा सका। आग लगने से रंग बनाने वाली मशीन सहित करीब 40 लाख रुपए का सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.