सहारनपुर, फरवरी 24 -- शार्ट सर्किट के चलते आग लग जाने से दोना पत्तल बनाने का हजारों रुपए का कच्चा माल जलकर राख हो गया। वहीं मशीन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। नगर के दिल्ली रोड स्थित अनुभव गार्डन में संदीप कुमार पुत्र मदन सिंह ने एक दुकान में शादी विवाह में खाने में प्रयोग होने वाले दोना पत्तल बनाने की मशीन लगाई हुई है। संदीप कुमार के अनुसार मंगलवार को वह दोपहर दुकान बंद कर खाना खाने के लिए घर पर गया हुआ था। इसी बीच अचानक उसकी दुकान से धुआं निकलते हुए पड़ोसियों ने देखा तो उनकी सूचना पर वह तुरंत दुकान पर पहुंचा और शटर खोला तो अंदर आग लगी हुई थी। शिवचरण सिंह, विजेंद्र सिंह, दुर्वेश कुमार व बाबूराम आदि पड़ोस के लोगों के सहयोग से आग को बुझाया गया। दुकान स्वामी के अनुसार आग से उसका लगभग 40 हजार रुपए का माल जलकर राख हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.