फिरोजाबाद, दिसम्बर 5 -- दक्षिण थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से दूसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में आग लग गई। जिससे उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुहाग नगर सेक्टर दो में मूलचंद राठौर का परिवार रहता है। परिजनों ने दूसरी मंजिल पर स्टोर रूम बनाया था, जिसमें इर्न्वटर, वॉशिंग मशीन सहित अन्य सामान रखा हुआ था। शुक्रवार दोपहर एक बजे परिजन प्रथम तल पर थे। उसी दौरान शॉर्ट सर्किट से स्टोर रूम में आग लग गई। खिड़की से धुंआ निकलते देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों को घटना के थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से स्टोर रूम में आग लग गई थी। सामान जलकर राख हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.