गिरडीह, जनवरी 27 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के गांडेय मुख्य बाजार में सोमवार की रात्रि को राहुल गुप्ता नामक एक सब्जी विक्रेता के ऑटो में अचानक से भीषण आग लग गई । ऑटो में आग लगने से आटो जलने लगा , आग की लपेटे और धुआं को देखकर आस- पास के ग्रामीण और गांडेय थाना की गश्ती दल की टीम पहुंची । स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने पानी और बालू मारकर आग को बुझाया । समय रहते हुए आग को बुझाने से आग की लपेटे अन्य जगह नहीं फैली सिर्फ टैम्पो जलकर क्षतिग्रस्त हो गया । जानकारी के अनुसार गांडेय बाजार निवासी राहुल गुप्ता हर दिन की तरह सोमवार को भी सब्जी बेचकर टैम्पो को अपने घर के सामने खड़ा किया था । सोमवार की रात को अचानक टैम्पो में आग लग गई । सीसीटीवी कैमरा को देखने के बाद पता चला कि गाड़ी के भीतर लगे हुए बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.