छपरा, जनवरी 27 -- दो थानों सहित जिला मुख्यालय से भी पहुंची दमकल गाड़ियां स्थानीय युवकों और पुलिस की तत्परता से और दुकानें बचीं रसूलपुर। स्थानीय चट्टी स्थित एक साइकिल स्टोर दुकान में सोमवार की देर रात्रि शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते-ही- देखते दुकान में रखे करीब 15 लाख रुपये मूल्य की साईकिल पार्ट्स जल कर राख हो गये। हालांकि वहां के स्थानीय युवकों व पुलिस की तत्परता से घटना स्थल के पास की अन्य दुकानें आग से बच गई।घटना चैनपुर रोड में योगियां गांव निवासी पूर्व मुखिया बागेश्वर सिंह के पुत्र सुधीर सिंह द्वारा संचालित मां साइकिल स्टोर में रात्रि के नौ बजे की बताई जाती है।सूचना मिलने पर पहुंचे स्टोर मालिक सुधीर सिंह के अनुसार रात्रि साढ़े सात बजे दुकान बंद करने के बाद यह घटना घटी।प्रत्यक्षदर्शी व बचाव कार्य में लगे युवक पवन प्रधान ने बताया...