हाजीपुर, जनवरी 9 -- पातेपुर,संवाद सूत्र। पातेपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में आग लगने से दो घरों का सामान जलकर खाक हो गया। अगलगी के कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत में बिजली शॉर्ट सर्किट दो घर जलकर खाक हो गया। पीड़ित परिवार की पहचान वार्ड नंबर 13 निवासी रमेश महतो एवं महेश महतो के रूप में किया गया है। अगलगी के घटना में घर के लाखों रुपए का बहुमूल्य सामान,कपड़ा, बिछावन, नगद रुपए जमीन के कागज जलकर खाक हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे दमकल कर्मी एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे पातेपुर बीडीओ दीपक कुमार सिंह, सीओ प्रभात कुमार, थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आप...